यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल, जिसे आमतौर पर सभी स्कॉलरशिप एंड फी रिम्बर्समेंट ऑनलाइन सिस्टम के रूप में जानते हैं, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए उपलब्ध सभी यूपी स्कॉलरशिप की जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जाता है। यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल न केवल प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी देता है, बल्कि छात्रों को उनके ऍप्लिकेशन्स को आगे बढ़ाने की भी अनुमति देता है। पोर्टल आमतौर पर जुलाई से दिसंबर के महीने में विभिन्न गतिविधियों जैसे स्कॉलरशिप ऍप्लिकेशन, ऍप्लिकेशन करेक्शन, ऍप्लिकेशन स्टेटस, और इनसे सम्बंधित जानकारी के लिए खुलता है।
यह लेख यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी को शामिल करता है, जिसमें स्कॉलरशिप की लिस्ट, उनकी आवेदन प्रक्रिया, पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं और कांटेक्ट डिटेल्स शामिल हैं। उन स्कॉलरशिप्स को देखें जो आपकी अकादमिक योग्यता और फाइनेंसियल आवश्यकताओं के साथ फिट बैठता है।
यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल – स्कॉलरशिप की लिस्ट
यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल जीवन के विभिन्न स्तरों से आने वाले छात्रों के लिए बहुत सारी स्कॉलरशिप प्रदान करता है। चाहे आप एससी, एसटी, जनरल, ओबीसी या अल्पसंख्यक श्रेणी से संबंधित हों, आप प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक दोनों स्तरों पर अपने लिए छात्रवृत्ति पा सकते हैं। पोर्टल पर उपलब्ध यूपी छात्रवृत्ति की पूरी सूची नीचे दी गई तालिका में, उनकी टेंटेटिव एप्लीकेशन पीरियड और डिटेल्ड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के साथ प्राप्त करें।
यूपी छात्रवृत्ति की विस्तृत सूची
अनुक्रमांक संख्या | स्कॉलरशिप नाम | आवेदन की अवधि | एलिजिबिलिटी |
1. | पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (इंटरमीडिएट के अलावा) एसटी, एससी, जनरल वर्ग के लिए, उत्तर प्रदेश 2019-20 | जुलाई से अक्टूबर |
|
2. | पोस्ट मैट्रिक इंटरमीडिएट स्कॉलरशिप अल्पसंख्यक के लिए, उत्तर प्रदेश 2019-20 | जुलाई से अक्टूबर |
|
3. | पोस्ट मैट्रिक इंटरमीडिएट स्कॉलरशिप ओबीसी छात्रों के लिए, उत्तर प्रदेश 2019-20 | जुलाई से अक्टूबर |
|
4. | प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप अल्पसंख्यक छात्रों के लिए, उत्तर प्रदेश 2019-20 | जुलाई से सितम्बर |
|
5. | पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (इंटरमीडिएट के अलावा), अल्पसंख्यक छात्रों के लिए, उत्तर प्रदेश 2019-20 | जुलाई से अक्टूबर |
|
6. | पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (इंटरमीडिएट के अलावा) ओबीसी छात्रों के लिए, उत्तर प्रदेश 2019-20 | जुलाई से अक्टूबर |
|
7. | प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप ओबीसी छात्रों के लिए, उत्तर प्रदेश 2019-20 | जुलाई से सितम्बर |
|
8. | पोस्ट मैट्रिक इंटरमीडिएट स्कॉलरशिप एसटी, एससी, जनरल वर्ग के लिए, उत्तर प्रदेश 2019-20 | जुलाई से अक्टूबर |
|
9. | प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप एसटी, एससी, जनरल वर्ग के लिए, उत्तर प्रदेश 2019-20 | जुलाई से सितम्बर |
|
यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल – एप्लीकेशन प्रोसेस
यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया आसान और सरल है। जो छात्र उपलब्ध स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उनके लिए आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: यूपी स्कॉलरशिप पंजीकरण
चरण 2: आवेदन के लिए डैशबोर्ड में प्रवेश करें
चरण 3: यूपी स्कॉलरशिप ऍप्लिकेशन फॉर्म भरना
चरण 4: डाक्यूमेंट्स अपलोड करें
चरण 5: आवेदन की अंतिम प्रस्तुति
एक बार जब आप फॉर्म भर लेते हैं और सभी सहायक डाक्यूमेंट अपलोड कर देते हैं, तो सबमिट बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन एप्लीकेशन की सफल प्रविष्टि सुनिश्चित करें।
यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल – सुधार
हर साल, यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल छात्रों के लिए अपने ऑनलाइन एप्लीकेशन में सुधार करने का अवसर भी देता है। यूपी स्कॉलरशिप सुधार के लिए समयरेखा आमतौर पर अक्टूबर से दिसंबर के महीने में आती है। जो छात्र किसी भी स्कॉलरशिप (फ्रेश और रिन्यूअल) के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे स्पेसिफाइड टाइम लाइन के दौरान अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए समय-अवधि भिन्न हो सकती है।
यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल – महत्वपूर्ण विशेषताएं
यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के अलावा यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल अपने उपयोगकर्ताओं को क्या महत्वपूर्ण विशेषताएं प्रदान करता है? यह एक डेडिकेटेड स्कॉलरशिप एप्लीकेशन एंड रिम्बर्समेंट पोर्टल है, इसलिए इसकी सभी सेवाएं केवल स्कॉलरशिप से संबंधित हैं। न केवल छात्र इस पोर्टल के माध्यम से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं बल्कि सरकारी अधिकारी और संस्थान भी इस पोर्टल के माध्यम से स्कॉलरशिप एप्लीकेशन वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं। यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल की कुछ प्रमुख विशेषताएं यहां दी गई हैं –
यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल – संपर्क विवरण
यदि आप उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप पोर्टल से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं जैसे स्कॉलरशिप एप्लीकेशन या डॉक्यूमेंट को अपलोड करने संबंधित या अन्य, तो आप नीचे उल्लिखित टोल-फ्री नंबरों पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
समाज कल्याण विभाग – 18004190001
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग – 18001805131
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग – 18001805229
0 Comments |